पटना के आईजीआईएमएस में इलाज करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ जमकर हंगामा किया। इस चिकित्सकों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। चिकित्सकों का कहना है कि मरीज के परिजनों में एक भाजपा के उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह हैं, जिन्होंने आईजीएमएस में हंगामा के दौरान अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को निकाल कर लहराने लगे। हालांकि पुलिस ने घटना के बाद भाजपा के उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह को गिरफ्तार कर उनके लाइसेंसी हथियार को जप्त कर लिया है।