फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीवान में कपडा के शो रूम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान राख में तब्दील

Tue, 08 Aug 2023 12:27 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News : रेमण्ड शोरूम के पास ओम कुर्ती मार्ट कपड़े का शोरूम है जिसमें अचानक आग लग गयी। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई लेकिन तबतक तीनों दुकानें जलकर राख हो गयी।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में ओम कुर्ती मार्ट कपडा के शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने पास के एक कपड़े और एक स्टेशनरी की दूकान को भी अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि 9 बजे रात में अचानक रेमण्ड शोरूम के पास स्थित ओम कुर्ती मार्ट कपड़ा के शोरूम में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग की तेज लपटें निकलने लगी और देखते ही देखते तीन दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। इस अगलगी में दो कपड़े और एक स्टेशनरी की दूकान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना नगर थाने को दी। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तबतक एक एक कर लगभग तीन दुकानों में आग लग चुकी थी।

विज्ञापन


बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज उस दूकान में बिजली के वायरिंग का काम हुआ था और दुकान बंद करके जब दुकानदार घर गए तब अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।  काफी देर तक वहां पर अफरा-तफरी मची रही। आसपास के लोगों के द्वारा भी आग बुझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक दुकानें पूरी तरह से जल चुकी थी। फिलहाल अग्निशमन ने आग पर काबू पा लिया है।

लाखों का हुआ नुकसान
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का कुल आंकड़ा कितना है इसकी जांच करवाई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें