फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कलकत्ता जा रही बस और हाइवा की भीषण टक्कर, बस उपचालक की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल

Fri, 24 Nov 2023 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Accident in Bihar : उस समय अचानक अफरातफरी मच गई जब कलकत्ता जा रही बस सामने से आ रहे एक हाईवा से टकरा गई। इस घटना में बस पर सवार बस उपचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि, 25 से अधिक लोग घायल हो गये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में हाईवा और बस में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बस पर सवार एक व्यक्ति का सर धड़ से कट कर अलग हो गया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि वह बस का उपचालक था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महारानी बस हसपुरा से कोलकाता जा रही थी। तभी मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग स्थित भौरवा गांव के पास हाईवा और बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बस पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मगध यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य घायलों को डोभी पीएचसी, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें