फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नाराज किसानों ने बाइपास रोड के उद्घाटन का किया विरोध, कहा- नीतीश कुमार वादा करके मुकर गये

Sat, 26 Oct 2024 08:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 46 करोड़ की लागत से बने दनियावां बाइपास का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वह लगभग 1•7 किलोमीटर लंबे बाइपास रोड का निरीक्षण भी किया। लेकिन इस दौरान किसानों ने उनका जमकर विरोध किया।
विज्ञापन
विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाइपास का उद्घाटन करने दनियावां पहुंचे थे, लेकिन वहां के किसानों ने सम्मान करने के बजाय उनका जमकर विरोध किया। किसानों का कहना था कि बाइपास तो बन गया और आज उद्घाटन भी हो गया, लेकिन जिनकी जमीन उसमें चली गई उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वादा करके पलट गये हैं
उद्घाटन स्थल पर मौजूद प्रशानिक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाया भी तथा इस सन्दर्भ मेें किसानों से एक ज्ञापन भी लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रो रामजी सिंह ने बताया कि इस नये सड़क के निर्माण में दर्जनों किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहण को लेकर सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि सभी संबंधित किसानों को आवासीय भूमि का भुगतान किया जाएगा। लेकिन अब तक मात्र तीन किसानों को ही आवासीय भूमि का भुगतान किया गया और शेष किसानों को कृषि भूमि का भुगतान किया गया। किसानों का कहना था कि सबको एक तरह का मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वादा करके पलट गये हैं

कमिश्नर से भी लगाई थी गुहार 
इसे लेकर कमिश्नर के पास वर्ष 2018 में ही शिकायत वाद लाया गया। लेकिन आश्वासन के बाद भी इस वाद पर कोई परिणाम नही निकला। अब जबकि सड़क बनकर तैयार हो गयी है लेकिन किसानों को भुगतान नही किया गया है। प्रो रामजी सिंह ने बताया कि यदि सरकार अपने वादे के मुताबिक अधिग्रहित जमीन की आवासीय मुआवजा नही भुगतान करती है तो न्यायालय से लेकर सड़क तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सबंधित दर्जनों किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बाइपास का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
46 करोड़ की लागत से बने बाइपास का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 46 करोड़ की लागत से बने दनियावां बाइपास का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होने करीब 1•7 किलोमीटर लंबे बाइपास रोड का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बाइपास रोड का उद्घाटन एनएच तीस के फतुहा छोर से किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि अब इस बाइपास के जरिए लोगों को राजगीर, पावापुरी तथा झारखंड जाने में काफी सहुलियत होगी तथा दनियावां रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाली जाम से भी लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें