पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले दो माफियाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से वॉकी टॉकी, स्टांप, की-बोर्ड, बाइक, कार, लैपटॉप, मोबाइल सहित कई फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज बरामद किये हैं। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा है कि ये लोग करोड़ों के खेल करते थे। बताया जा रहा है कि ये माफिया अभ्यर्थियों को बहला-फुसलाकर 4 लाख से 6 लाख रुपए में परीक्षा पास कराने की गारंटी देते थे। गिरफ्तार दो शातिर परीक्षा माफियाओं की पहचान प्रेम प्रकाश इंजीनियर और सुबोध कुमार के रूप में की गई है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।