फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह पहुंचे दानापुर कोर्ट, बिल्डर अपहरण केस की पेशी थी: समर्थकों की भीड़

Sat, 20 Jan 2024 06:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहटा के चर्चित बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह अपहरण मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत मोहन पटना के बेउर जेल में बंद है। शनिवार को इस मामले को लेकर दानापुर के व्यवहार न्यायालय में अनंत सिंह की पेशी हुई।
विज्ञापन
पेशी के कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बिहटा के चर्चित एक बिल्डर अपहरण मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक आनंद सिंह शनिवार को दानापुर के व्यवहार न्यायालय पहुंचे। वहां पहुंचते ही व्हीलचेयर के सहारे अनंत सिंह न्यायालय के मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों की भीड़ उमड़ गई। समर्थकों ने अनंत सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बता दें कि बिहटा के चर्चित बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह अपहरण मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत मोहन पटना के बेउर जेल में बंद है। शनिवार को इस मामले को लेकर दानापुर के व्यवहार न्यायालय में अनंत सिंह की पेशी हुई। इस पेशी के दौरान आनंद सिंह पटना के बेउर जेल से सीधे एंबुलेंस से दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे। दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचते हैं आनंद सिंह के समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया।

मजिस्ट्रेट पवन कुमार के न्यायालय में हुई सुनवाई
इस मामले को लेकर आनंद सिंह के वकील ने बताया कि बिहटा के 2014 के बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह अपहरण कांड के मामले में शनिवार को पूर्व विधायक आनंद सिंह का पेशी सशरीर दानापुर के व्यवहार न्यायालय में हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को अनंत सिंह दानापुर के मजिस्ट्रेट पवन कुमार के न्यायालय में पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बीच न्यायालय परिसर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं दूसरी तरफ आनंद सिंह के समर्थक भी भारी संख्या में न्यायालय पहुंचे थे। आनंद सिंह ने अपने समर्थकों को हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें