ईओयू की टीम पहुंची छापेमारी करने।
- फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति
बताया जा रहा है कि इन ठिकानों राजेश कुमार का निजी घर, पैतृक घर, रिश्तेदारों के घर के अलावा कुछ संदिग्ध संपति भी है। मोतिहारी में भी ईओयू की टीम राजेश कुमार से जुड़े सभी दस्तावेजों का खाद्य निगम कार्यालय में गहनता से जांच कर रही है। ईओयू से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आई है कि राजेश कुमार ने आय के वैध स्रोतों के तुलना से कई गुना अधिक संपति अर्जित की है। जांच में कई नकदी लेन देन जमीन में बड़े निवेश के अलावा फर्जी बैंक खाता से काला धन को सफेद करने की कोशिश के संकेत मिले है। इतना ही नहीं राजेश कुमार ने अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की संपति किए हुए है, जिनकी जांच की जा रही है।
छापेमारी करने पहुंची ईओयू की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
हाजीपुर में भी चल रही है छापेमारी
हाजीपुर के दिग्गी इलाके में भी ईओयू की टीम छापेमारी करने पहुंची तो लेखापाल राजेश कुमार के परिजनों दंग रह गए। ईओयू के अधिकारियों ने घर को सील कर दिया। घर के सदस्यों को छापेमारी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद घर का कोना-कोना खंगालने में जुट गए। इधर, घटना भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और यह चर्चा का विषय बन गया।