मोतिहारी में जेल अधीक्षक के करीबी के घर पर रेड।
- फोटो : अमर उजाला
मोतिहारी में जेल अधीक्षक के करीबी के ठिकाने पर छापेमारी
वहीं आर्थिक अपराध इकाई की दूसरी टीम मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में जमीन कारोबारी नीरज कुमार सिंह के आवास छापेमारी करने पहुंची। इनपर भी आय से अधिक संपति का मामला दर्ज है। इस छापेमारी का तार बेऊर जेल के सुप्रिटेंडेंट विधु कुमार से जुड़ा है। दरअसल, विधु कुमार पूर्व में मोतिहारी जेल के अधीक्षक थे। इस दौरान नीरज से उनका संपर्क हुआ था। नीरज कुमार सिंह के खिलाफ ईओयू को कई सबूत भी हाथ लगे। फिलहाल पिछले तीन घंटे से नीरज कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी चल रही है।