फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : ईओयू ने राजद की पूर्व विधायक बीमा भारती को जारी किया नोटिस, फ्लोर टेस्ट में खरीद-फरोख्त का है आरोप

Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सीएम नीतीश कुमार की सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त से लेकर अपहरण तक का खेल चला, जिसमें 10 करोड़ तक का प्रलोभन दिया गया, ताकि सत्ता पक्ष के विधायक नहीं पहुंच सकें। अब बीमा भारती सहित चार को ईओयू ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बीमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद की पूर्व विधायक बीमा भारती को ईओयू ने नोटिस जारी किया है। बीमा भारती सहित चार पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में संलिप्त होने का आरोप है। ईओयू ने फरवरी 2024 में एनडीए सरकार द्वारा जीते गए विश्वास मत से पहले खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच कर रहा है। प्रमोद कुमार, संजय पटेल और सनी कुमार को विधायक सुधांशु शेखर के खरीद-फरोख्त के मामले में पूछताछ और उनके बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। उन्हें किस तारीख को तलब किया गया है, इसका उल्लेख नहीं किया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सावन की पहली सोमवारी को दो युवकों की हुई मौत, खगड़िया से गए थे बेगूसराय

जदयू विधायक ने लगाया था आरोप 
जनता दल यूनाइटेड के विधायक शेखर ने आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई थी, जिसने राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सत्ता खो दी थी। इसी वजह से   शक्ति परीक्षण की आवश्यकता पड़ी थी। ईओयू इस मामले में पूर्व राजद विधायक की भूमिका के बारे में चुप्पी साधे हुए है। जनता दल यूनाइटेड के विधायक ने दावा किया था कि उन्हें यह कहा गया था कि अगर वह राजद को विश्वास मत जीतने में मदद करते और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाते तो उन्हें 10 करोड़ रुपये नगद और मंत्री पद दिए जाते।    
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार के इस बीडीओ का इस्तीफा चर्चा में, कहा- मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रताड़ित करते हैं SDO सर
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट के बाद क्या कहा था बीमा भारती ने 
राजद की पूर्व विधायक बीमा भारती उस समय जदयू में थी और फ्लोर टेस्ट के दौरान अचानक लापता हो गई थी। हालांकि उस समय वह मीडिया में यह जानकारी दे रही थीं कि उनके पति अवधेश मंडल बीमार हैं। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बीमा भारती नहीं पहुंचीं। बाद में जब सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बहुमत के आधार पर अवध बिहारी चौधरी पूर्व अध्यक्ष हो गए तो वह आयीं। उन्होंने कहा कि वह बीमार पति के साथ दो गाड़ियों में परिवार समेत पटना आ रही थीं, तभी मोकामा में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि उनके पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में बैठा रखा है, लेकिन असल बात यह थी कि अवधेश मंडल के पास हथियार होने की वजह से उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें