फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में बुजुर्ग की हत्या; मचान पर सो रहे थे, अपराधियों ने सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 08 Oct 2024 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

थानेदार विजय कुमार पासवान ने बताया कि यादवनगर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के यदावनगर में सोमवार की रात अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान यादवनगर वार्ड छह निवासी 75 वर्षीय रघुनी यादव के रूप में हुई।

विज्ञापन


सिर में गोली मारकर हत्या कर दी
परिजनों ने बताया कि रघुनी यादव सोमवार की रात खाना खाकर दरवाजे पर बने मचान पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह में जब उनकी बहु दरवाजा पर झाड़ू लगा रही थी तो मचान से खून टपकते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। परिजन जब मचान पर सोए रघुनी यादव के ऊपर से कपड़ा को हटाया तो देखा कि उनके सिर में गोली लगी है। लोगों ने घटना की जानकारी भर्राही थाना को दी।

घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रघुनी यादव को दो बेटे और दो बेटी है। मृतक के परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। भर्राही थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि यादवनगर में एक वृद्ध के गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें