Bihar : बिहार में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन हत्या के बाद भी आरोपी बड़ा भाई लाश के पास ही बैठा रहा।अब लोग उसे देखकर सवाल कर रहे हैं कि भाई के हत्या के बाद भी वहीं बैठे रहने का क्या मतलब है। कहीं यह पश्चाताप तो नहीं ?
भोजपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोलियों से किया छलनी कर दिया। इस घटना में छोटे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार की है। मृतक बड़ोदरा गांव निवासी लियाकत अली था। गोली मारने वाला भाई पूर्व में उर्दू विद्यालय का शिक्षक भी रह चुका है.घटना का कारण संपति विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद 75 वर्षीय बड़ा भाई शव के पास ही बैठा रहा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां शव के पास बैठे आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।