फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ईद के कारण राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मियों को आज से मिलेगा अप्रैल का वेतन, अगर इस मद से होता है

Tue, 18 Apr 2023 12:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार के कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। ईद पर्व को लेकर बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को सैलरी जल्दी देने की घोषणा की है। एक से 2 दिनों के अंदर बिहार सरकार के सभी और राजपत्रित एवं राजपत्रित कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। ईद पर्व को लेकर बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को सैलरी जल्दी देने की घोषणा की है। अप्रैल माह की सैलरी के लिए उन्हें अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद बिहार सरकार के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों (जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है) को अप्रैल माह के वेतन का भुगतान आज से यानी 18 अप्रैल से करने का फैसला लिया गया है। कहा जा रहा है कि 1 से 2 दिनों के अंदर बिहार सरकार के सभी और राजपत्रित एवं राजपत्रित कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए लेटर जारी किया है। इसमें अप्रैल माह के वेतन भुगतान को 18 अप्रैल से करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 में निहित प्रावधानों से आच्छादित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें