फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पुलिस के बाद अब आर्मी जवान पर हमला, मांगी 5 लाख की रंगदारी; नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Sat, 15 Mar 2025 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : राजधानी समेत 3 जिलों के बाद बिहार के चौथे शहर में आज शाम फिर पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गये। फिर उसी शहर में एक आर्मी के जवान के साथ लूट-पाट की, रंगदारी  मांगी और फिर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
आर्मी जवान से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।  अररिया और मुंगेर में एएसआई पर हुए हमले के बाद अब भागलपुर मे पुलिस जवानों के साथ-साथ आर्मी जवान पर जानलेवा हमला हुआ है। लगातार इस तरह की घटना से आमजन अपनों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आमजन की सुरक्षा कौन करेगा। पूरे राज्य में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। कानून का डर अब नहीं रह गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Attack on Bihar Police : पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त

हथियार से लैस अपराधियों ने आर्मी जवान पर किया हमला 
घटना शनिवार शाम की है, जब सेना के जवान दीपक कुमार सिंह अपने ससुराल बिरणोध गोराडीह से अपने घर हरवा जगदीशपुर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 10 अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित दीपक कुमार सिंह का कहना है कि हमलावरों ने उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और उनके पर्स व सोने की चेन भी छीन ली। दीपक कुमार सिंह वर्तमान में सिक्किम में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अपराधी नशे में धुत थे और अचानक उनपर हमला कर दिया। इस बावत दीपक सिंह ने जगदीशपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में बरारी थाना के एसआई श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें