फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : कहासुनी के बाद तेज गति से दर्जनभर लोगों पर चढ़ा दी गाड़ी, पांच की मौत, सात की हालत गंभीर

Sun, 22 Dec 2024 11:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : रविवार की शाम में अलग-अलग हादसों में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। किशनगंज और बक्सर के बाद अब फिर एक और शहर में शराब के नशे में पिकअप चालक ने दर्जनों लोगों को रौंद दिया। 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल पहुंचाते लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में आपसी लड़ाई के दौरान शराब के नशे में पिकअप चालक ने 12 लोगों को रौंद दिया। घटना में बच्चा समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग सात लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान ढोकवा निवासी मुकेश मुनि के पुत्र अमरदीप कुमार (7) और भगवान ठाकुर के पुत्र ज्योतिष ठाकुर और रमेश मुनि की पत्नी संयुक्ता देवी (45) के रूप में हुई है। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान अमरदीप कुमार (6), अखिलेश कुमार (10) और मनीषा (11) ने दम तोड़ दिया। घायलों में टिंकल कुमार, पूनम देवी और राजेश मुनि सहित अन्य लोग शामिल हैं। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत ढोकवा की है।

विज्ञापन


लोगों ने कहा- जानबूझकर ऐसा किया
घटना के संबंध में नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ने बताया कि पिकअप चालक सोनू कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ गांव में ही शराब पी कर आया। कुछ देर बाद कुछ बात को लेकर वह लोगों को गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये और वहां काफी भीड़ जुट गई। वहीं मौजूद लोगों ने  पिकअप चालक को समझाने के बाद उसको घर भेज दिया। लेकिन कुछ ही देर के बाद पिकअप चालक अपना पिकअप लेकर आया और 100 की स्पीड में सड़क पर खड़े करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को कुचलते हुए कालीबाग से धमदाहा की ओर फरार हो गया। वहीं पिकअप के कुचलने से घटनास्थल पर ही ज्योतिष ठाकुर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अमरदीप कुमार की इलाज के दौरान पूर्णिया जीएमसीएच में मौत हो गई। अन्य लोगों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में ही चल रहा है, जिसमें कई लोगों की स्थिति काफी गंभीर है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश है। वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग और पुलिस अब पिकअप चालक की तलाश कर रहे हैं। घटना की सूचना पर धमदाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें