भारतीय प्रशासनिक सेवा के ग्यारह ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। उन आईएएस अधिकारियों में विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रिया रानी, कृष्ण जोशी, प्रेम कुमार,सैयद आदिल मोहसीन, अजय यादव,सूरज कुमार, विग्नेश टी. ए, जतिन कुमार, के परीक्षित और महेश कुमार शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह सभी 11 ट्रेनी आईएएस को सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम चरण के व्यवसायिक प्रशिक्षण सत्र की समाप्ति के बाद इनसब की पहली पोस्टिंग की जा रही है। सभी 2024 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारी हैं।