फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चूक: गलती से लांघी पाकिस्तान की सीमा, समुद्र में रास्ता भटक गया शख्स, पिता ने मांगी मदद

Wed, 14 Apr 2021 07:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट का रहने वाला दिनेश गलती से पाकिस्तान की सीमा को लांघ गया और अब वहां की सेना ने जासूसी की आशंका में उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
समुद्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट का रहने वाले दिनेश ने गलती से देश की सीमा लांघ दी और पाकिस्तान पहुंच गया। हालांकि आज उसे वापस वतन लाने की पहल शुरू कर दी गई है। गायघाट के कमरथू गांव के दिनेश सहनी के पिता इंद्रजीत कुमार ने सांसद अजय निषाद मदद की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


बता दें कि रोजी-रोटी की तलाश में दिनेश सहनी बिहार से गुजरात के पोरबंदर गया था। वहां पर दिनेश एक निजी फिशिंग बोट कंपनी में काम करने लगा था, वह समुद्र में मछली पकड़ने का काम करता था। एक दिन दिनेश सहनी समुद्र में मछली पकड़ रहा था और गलती से रास्ता भटककर पाकिस्तान पहुंच गया। 

इसके बाद जासूसी की आशंका में पाकिस्तान ने उसे पकड़ लिया। वहीं पाकिस्तान में उसके साथ यातनाओं को लेकर परिजनों की चिंताएं बढ़ने लगी। सांसद ने 13 अप्रैल को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। सांसद अजय निषाद ने बताया कि विदेश मंत्री को लिखे पत्र में दिनेश सहनी को वापस वतन बुलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा गया है कि दिनेश नाव से मछली मारने के चक्कर में गलती से पाकिस्तान पहुंच गया। पाकिस्तान में दिनेश को बंदी बना लिया गया है। सांसद ने कहा कि दिनेश सहनी फिशिंग बोट पर गुजरात के पोरबंदर में काम करता था। समुद्र में भटक जाने की वजह से दिनेश को पकड़ लिया गया है। 

सांसद ने विदेश मंत्री से उचित कदम उठाने की मांग की है। सांसद ने बताया कि दिनेश के पिता इंद्रजीत ने हाल ही में दिनेश के बारे में जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें