फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर सिर ले गए : बिहार में 30 साल की महिला का धड़ पुल के नीचे पड़ा था, पहचान है पीली लेगिंग्स

Wed, 08 May 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

 Bihar News : बिहार में पुलिया के नीचे से एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। महिला ने पीले रंग का लेगिंग्स पहन रखा है। शव के बायें पैर में एक बिछिया है। शव एक साड़ी से ढंका हुआ मिला है।
विज्ञापन
शव को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के अंबा और सिमरिया गांव के बीच 28 नंबर पुलिया के नीचे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की देर संध्या एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। वहीं बरामद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई। शव के गर्दन से ऊपर का भाग घटनास्थल पर नहीं रहने के कारण मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृत महिला की उम्र प्रथम दृष्टया से करीब 30 वर्ष प्रतीत होती है। मृत महिला पीले रंग का लेगिंग्स पहनी हुई है। शव के बायें पैर में एक बिछिया है। शव एक साड़ी से ढंका हुआ मिला है।

विज्ञापन


नहीं हुई लाश की पहचान 
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर शाम स्थानीय लोग शौच के लिए अंबा और सिमरिया गांव के बीच स्थित 28 नंबर पुलिया के पास गये थे। तभी उनकी नजर  पुलिया के नीचे एक पीला कलर की साड़ी से एक महिला की ढकी हुई लाश पर पड़ी। घटना की जानकारी उनलोगों ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही 
 टाउन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद टाउन थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस 
 शव के गर्दन से ऊपर का भाग घटनास्थल पर नहीं रहने के कारण मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृत महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में मृत महिला के फोटो को भेजा है। इसके साथ ही जमुई पुलिस द्वारा मृत महिला की पहचान सुनिश्चित कराने हेतु सोशल मीडिया वेबसाइट्स के माध्यम से भी प्रसारित की जा रही है। इधर सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर अंबा सिमरिया गांव स्थित 28 नंबर पुलिया के नीचे से सिर कटी एक अज्ञात महिला की शव बरामद की गई है। जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें