भड़के लोगों ने आगजनी कर सड़क को किया जाम।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वैशाली में पिछले चार दिनों से गायब व्यक्ति का शव घर के पीछे खजूर के पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव की है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी लालगंज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग को रोड पर आगजनी कर जाम कर दिया। जाम के दौरान स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।