फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिला जीआरपी जवान का शव, नाक और सिर के पिछले हिस्से से आ रहा था खून

Sat, 21 Dec 2024 08:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया/ मधेपुरा

सार

शव मिलते ही स्टेशन पर सनसनी फैल गई। नाक और सिर के पिछले हिस्से से खून आ रहा था। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले और घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाएं। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के मुरलीगंज स्टेशन की रेल की पटरियों पर संदिग्ध परिस्थिति में जीआरपी जवान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक जवान सुपौल के प्रतापगंज में पोस्ट था। जीआरपी जवान की मौत को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। जवान की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कटिहार के रेलवे एसपी और जीआरपी के जवान शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे। शव के पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी जवान को कटिहार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

रेल पटरी पर मिला लाश
मृत जीआरपी जवान की पहचान कटिहार के कुरसेला थाना के रंगरा निवासी सैफुद्दीन के बेटे मोतीउर रहमान (30) के रूप में हुई। घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि मृतक जीआरपी जवान मोतीउर रहमान सुपौल के प्रतापगंज में पोस्टेड थे। उनकी स्कॉट ड्यूटी थी। मगर अगली ही सुबह उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में रेल की पटरी पर मिला। चेहरा और सिर के पीछे ताजे जख्म के निशान थे। नाक, चेहरा और सिर के पिछले हिस्से से खून आ रहा था। पुलिस मामले को गंभीरता से ले और घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाएं। 

गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा
शव मिलते ही स्टेशन पर सनसनी फैल गई। प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों ने जवान के शव की पहचान करते हुए रेलवे एसपी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंची। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद कटिहार एसपी जीआरपी और आरपीएफ जवानों के साथ शव के पोस्टमार्टम के लिए जीआरपीएस पूर्णिया पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कटिहार ले जाया गया है। मृत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें