फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने कहा- अपराधियों ने मारकर लटका दिया

Sat, 28 Dec 2024 11:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि खिरियामा गांव के एक टूटे हुए मकान से फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में एक युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एक टूटा हुआ मकान से युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ मामले की छानबीन में जुट गई। यह पूरा मामला गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव की है। मृत युवक की पहचान खिरियामा गांव के रहने वाले स्व. छोटे लाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह के रूप में की गई। 

विज्ञापन


टूटे हुए मकान से हुआ युवक का शव बरामद 
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव में एक टूटे हुए मकान में एक युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मगध मेडिकल थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृत युवक की पहचान खिरियामा गांव के रहने वाले स्व. छोटे लाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह के रूप में की गई। वहीं घटना की सूचना के बाद मृत युवक के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

स्थानीय लोग जता रहे हत्या का आशंका 
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को गांव के एक टूटे हुए मकान में फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। क्योंकि युवक का पैर जमीन से सटा हुआ है। साथ युवक का हाथ पैंट के पैकेट है। अगर कोई आत्महत्या करेगा तो उसका पैर जमीन पर सटा नहीं रहेगा। अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। लोगों हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


परिवारिक कारणों से युवक ने आत्महत्या 
इस संबंध में मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि खिरियामा गांव के एक टूटे हुए मकान से फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान उक्त गांव के 28 वर्षीय विशाल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि परिवारिक कारणों से युवक ने आत्महत्या की है। प्रथम दृष्ट्या में लगता है कि युवक ने आत्महत्या किया है। लेकिन शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें