फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्बे में बच्चा : बिहार में सरकारी अस्पताल के वाशरूम में डब्बाबंद बच्चे का शव मिला, उपाधीक्षक ने दिया यह जवाब

Fri, 03 May 2024 03:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया जीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार ने कहा कि किसी महिला ने अवैध गर्भ छुपाने के उद्देश्य से ये घिनौना काम किया है। किसी को शक न हो इसलिए शव को बॉक्स में रखकर वॉशरूम में फेंक दिया है।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड के वॉशरूम में मिला शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जीएमसीएच (सरकारी अस्पताल एवम मेडिकल कॉलेज) में छह माह के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बॉक्स में इमरजेंसी वार्ड के वॉशरूम में फेंका हुआ मिला है। फिलहाल घटना सूचना मिलते ही के. हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। नवजात का शव मिलने की बात जैसे ही लोगों के कानों तक पहुंच रही है। नवजात को देखने लोगों की भीड़ मौके पर जुटी हुई है। 

 

घटना को लेकर महिला सफाईकर्मी कहना है कि शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह वो ईमरजेंसी वार्ड के वॉशरूम की सफाई के लिए वॉशरूम में गई थी। यहां उनकी नजर एक डब्बे पर पड़ी। डब्बा खोलते ही उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें 6 माह का नवजात शिशु मृत अवस्था में था। महिला सफाईकर्मी की चीखने की आवाज सुनकर इमरजेंसी वार्ड के अटेंडेंट वाशरूम में पहुंचे। जहां नवजात का शव पाया। वहीं हाऊस कीपिंग सुपरवाइजर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार को दी गई है। जिसके बाद पुलिस को नवजात का शव मिलने की जानकारी दी गई।

 

पूर्णिया जीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार ने कहा कि किसी महिला ने अवैध गर्भ छुपाने के उद्देश्य से ये घिनौना काम किया है। किसी को शक न हो इसलिए शव को बॉक्स में रखकर वॉशरूम में फेंक दिया है। नवजात का शव यहां कैसे आया। इसे किसने फेंका। इसका पता लगाया जा रहा है। गार्ड्स से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। जिसके बाद के. हाट थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें