फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नदी किनारे मिली युवती की हाथ-पैर व सिर कटी लाश, पांच टुकड़ों में बांटकर बोरी में डाला

Sat, 01 Feb 2025 05:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Murder case: बिहुल नदी के किनारे से कुछ ग्रामीण जा रहे थे। तेज दुर्गंध आने पर नजदीक गए तो दो बोरे में बंद लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नदी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के नदी थाना इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कदमाहा पंचायत के वार्ड 11 स्थित परड़ी गांव में बिहुल नदी किनारे एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव को दो अलग-अलग बोरियों में बंद कर फेंका गया था और उसके शरीर के पांच टुकड़े किए गए थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

  

बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर नदी किनारे से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। तेज दुर्गंध आने पर जब ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो बोरियों में शव के टुकड़े दिखाई दिए। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने लगभग 100 मीटर के दायरे में दो अलग-अलग बोरियों से शव के विभिन्न हिस्से बरामद किए। हालांकि अब तक सिर नहीं मिला है, जिससे मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

 

पांच-सात दिन पहले हत्या की जताई जा रही संभावना

पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करीब पांच-सात दिन पहले की गई होगी। शव के अंग फूल चुके थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसे कई दिनों तक छुपाकर रखा गया होगा और बाद में नदी किनारे फेंक दिया गया होगा।

 

मृतका की पहचान में जुटी पुलिस, सिर की तलाश जारी

नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सिर की तलाश जारी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या और शव को ठिकाने लगाने की साजिश के पीछे की वजह तलाशने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रकिया तेज कर दी है, ताकि किसी संदिग्ध तक पहुंचा जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें