फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ज्वेलर्स की दुकान में चकमा देकर ले भागे आधा किलो सोना, दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 05 Jan 2025 10:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : कहते हैं सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। आज ऐसा ही कुछ हुआ, लेकिन सड़क पर नहीं, आभूषण की दुकान में। एक ग्राहक आया और आभूषण दिखाने की बात कही। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही हुई और वह शख्स आधा किलो सोना लेकर फ़िल्मी अंदाज में फरार हो गया।
विज्ञापन
इसी दुकान में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में दो अपराधी आभूषण की दूकान में दुकानदार को चकमा देकर आधा किलो सोना लेकर फरार हो गये। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लहेरी टोला की है। पुलिस का कहना है कि श्री राम किशुन ज्वेलर्स नाम के ज्वेलरी दुकान में घुसकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार घटना की जानकारी तत्काल लहेरियासराय थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


ग्राहक बनकर आये थे अपराधी 
घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया कि शाम छह बजे के करीब एक अपराधी श्री रामकिशुन ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने का हनुमान जी दिखाने की बात कहने लगा। ज्वेलर्स ने हनुमान जी सहित अन्य जेवरों से भरे डब्बा से हनुमान जी निकालकर दिखाने लगा।  इसी दौरान अपराधी ज्वेलरी से भरा डब्बा छीनकर बाहर आया। दूसरा अपराधी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। दूकान के अंदर बैठा हुआ अपराधी सोने का डब्बा लेकर दूकान के बाहर आया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना के बाद दुकानदार शोर मचाता हुआ दूकान के बाहर आया, लेकिन तबतक अपराधी वहां से फरार हो गये थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी।   घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
घटना के संबंध मे लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में आये थे और दुकानदार को हनुमान जी का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार ने जैसे ही डब्बे से हनुमान जी का लॉकेट दिखाने लगा, तभी अपराधी डब्बे में रखा गलाया हुआ सोना लेकर फरार हो गया है। फिलहाल दूकान के अंदर-बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें