फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को किया गोलियों से छलनी, भोज खाकर लौटने के दौरान छिपकर किया हमला

Sun, 22 Jun 2025 11:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। जब गोलियों की आवाज बंद हुई तब उस जगह पर लोग पहुंचे। वहां का नजारा देखते ही लोग  अवाक रह गये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के बौआरा कंडापुर की है। मृतक की पहचान हंडेर गांव निवासी अंजनी सिंह (35) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : दाह संस्कार के दौरान इंतजार कर रही थी मौत, घाट पर हुआ भयानक हादसा

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि अंजनी सिंह पास के गांव से भोज खाकर वापस अपने बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच पूर्टव से घात लगाए अपराधियो ने अचानक उनपर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगते ही अंजनी सिंह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयीं। घटना के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एसडीपीओ 2 सत्यकाम ने बताया कि एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी एसडीपीओ 2 सत्यकाम ने बताया कि अपराधियो की अभी तक पहचान नही हो पायी है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी एसडीपीओ 2 सत्यकाम ने बताया कि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर किया हमला, मौत के बाद भड़के परिजन; नहीं कराया पोस्टमोर्टम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का क्या कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था इसलिए संभावना जताई जा रही हैं कि जमीन से जुड़े विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें