फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : बाइक सवार युवक को अपराधियों ने घेरकर मार दी गोली, अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Wed, 21 May 2025 10:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर लोग चौंक गए। जब तक बाहर निकले अपराधी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। एक युवक जमीन पर गिरा पड़ा था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खगौल की है। मृतक की पहचान कोथवां निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है। आसपास के लोगों का कहना है कि तीन की संख्या में अपराधी थे, जिन्होंने मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar Police: पुलिस मुख्यालय के बगल वाले थाने का ASI घूस लेते रंगेहाथ धराया, इस चीज के लिए ले रहा था रिश्वत

 घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रोशन कुमार अपने किसी दोस्त के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे से ही वह मुस्तफापुर पहुंचा, तभी पहले से घात लगाये एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाना शुरू कर दिए। गोली लगते ही रौशन गिर पड़ा। सड़क पर गिरते ही रौशन छटपटाने लगा। आननफानन में स्थानीय लोगों ने रौशन को अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि छह महीना पहले भी अपराधियों ने रौशन पर गोलीबारी की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गयी है। दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक गोली खाली बरामद की गई है। इसके अलावा जिस बाइक पर सवार मृतक युवक सवार था। उस बाइक को भी जब्त किया गया है। मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। अपराधियों के चिन्हित के लिए तमाम जांच की प्रक्रिया चल रही है।
यह खबर भी पढ़िए -Bageshwara Baba: बागेश्वर बाबा बोले- सुधरना नहीं चाहता पाकिस्तान, जातीय गणना और हिन्दू राष्ट्र पर ऐसा कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें