फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में फिर प्रॉपर्टी डीलर अपराधियों के निशाने पर, ताबड़तोड़ मारी गोली

Sun, 03 Sep 2023 09:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News : वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर गुरु वशिष्ट स्कूल के पास की है। प्रॉपर्टी डीलर नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज निवासी देवानंद राय के पुत्र नवल किशोर यादव बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें आननफानन में सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया।  सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।चिकित्सकों के अनुसार घायल प्रॉपर्टी डीलर नवल किशोर यादव की स्थिति नाज़ुक है। घटना का क्या कारण यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें