वैशाली में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर गुरु वशिष्ट स्कूल के पास की है। प्रॉपर्टी डीलर नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज निवासी देवानंद राय के पुत्र नवल किशोर यादव बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें आननफानन में सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।चिकित्सकों के अनुसार घायल प्रॉपर्टी डीलर नवल किशोर यादव की स्थिति नाज़ुक है। घटना का क्या कारण यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।