फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : बिहार दिवस के दिन राजधानी में बड़ा कांड, अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से किया छलनी

Sat, 22 Mar 2025 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : हथियार से लैस अपराधी एक बड़े अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से भून दिया। आननफानन में उसे पटना एम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गये हैं। हथियार से लैस अपराधी एक बड़े अस्पताल में घुसकर महिला संचालिका को गोलियों से भून दिया। आननफानन में उसे पटना एम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जुट गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के एशिया हॉस्पिटल की है। मृतका की पहचान सुरभि राज के रूप में की गयी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-  कदम के निशां : हत्या वाली जगह से एक पैर का चिह्न कैसे पहुंचा मृतक के घर? होशियार करती जुर्म की कहानी पढ़ें


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सुरभि राज अस्पताल में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पटना के धानकी मोड़ के पास की है। अस्पताल में घुसकर हत्या करने की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये। अस्पतालकर्मियों ने घटना की सूचना अगमकुंआ पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही अगमकुंआ की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अपराधियों के भागते ही वहां मौजूद अस्पतालकर्मियों ने सुरभि राज को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि अपराधियों ने सुरभि को सात गोलियां मारी हैं, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किये हैं। घटना की जांच के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। वहीं एसडीपीओ अतुलेश झा सहित आसपास के कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें