फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket : कैच लेने में खिलाड़ी टकराए, मौत; चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का उत्साह बिहार में अगले दिन फीका

Mon, 10 Mar 2025 09:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

चैंपियंस ट्रॉपी में भारत की जीत पर बिहार में जश्न का माहौल था। लेकिन, एक खबर ऐसी आई जिसने भारत की जीत के उत्साह को आज फीका कर दिया। दरभंगा में क्रिकेट खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। खिलाड़ी की मौत जिस वजह से हुई, वह चौंकाने वाला है...
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्रिकेट खेलते वक्त एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई। कारण बस इतना था कि कैच लपकने के चक्कर में वह फील्डर से टकरा गया। देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाा गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सब लोग हैरान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में हुआ। क्रिकेट खेलते हुए एक 15 वर्षीय युवक की दुखद मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब बॉलिंग कर रहे आशीष पासवान, जो महिसारी गांव के निवासी थे, बैट्समैन द्वारा हिट किए गए शॉट को कैच लपकने के दौरान पॉइंट फील्डर से टकरा गए।

टक्कर के बाद वह मैदान पर गिर पड़ा

विज्ञापन

आशीष पासवान मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के कोदाई डीह गांव के रहने वाला था। वह महिसारी गांव में अपने नाना-नानी के घर रहकर 8वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को इस दिन वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। जैसे ही आशीष ने बैट्समैन के शॉट को कैच लपका, वह पॉइंट फील्डर से टकरा गया। टक्कर के बाद वह मैदान पर गिर पड़ा और तुरंत बेहोश हो गया।  खिलाड़ियों ने आशीष को पास के डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया। डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन दिया, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद आशीष की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार के सदस्य, विशेष रूप से उसकी मां, इस दुखद घटना से बुरी तरह टूट चुके हैं।

बॉलर और फील्डर आपस में टकरा गए
आशीष के पिता बैंगलोर में मजदूरी का काम करते हैं, और उनका बेटा महिसारी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आशीष अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, और उसकी मौत ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। मृतक के मौसा देवेंद्र पासवान ने बताया कि घटना के समय बच्चे टेनिस बॉल से क्रिकेट खेल रहे थे। यह हादसा तब हुआ जब बॉलर और फील्डर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद आशीष की हालत बिगड़ गई और इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांववालों को शांत किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों से संयम बरतने की अपील की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें