फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कांग्रेस ने भाजपा से लिया बदला; राहुल के विधायक भाजपा में आए, भगवाधारी पूर्व विधायक थाम रहे हाथ

Fri, 08 Mar 2024 08:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Exchange Offer : पलटासन खत्म होने वाला नहीं है। पूरा चुनावी माहौल बन रहा है बिहार में। अब खेला मजेदार रुख भी ले रहा है। कांग्रेस के विधायक ने भाजपा के लिए सदस्यता की कुर्बानी दी तो एक पुराने भाजपाई पूर्व विधायक ने हाथ को थामने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ सौरभ और अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में खेला होने की चर्चा सब कर रहे थे, खेला खूब हुआ भी। सरकार बदल गई। मुख्यमंत्री ने जनादेश के साथ वापसी की। पलटने की बात आयी, लेकिन यहीं तक नहीं रही। 12 फरवरी को नीतीश कुमार सरकार के विश्वास मत से लेकर पलटासन खूब दिखा है। विपक्षी खेमे के कई विधायक सत्ता पक्ष की ओर आ गए। लेकिन, अब खेला मजेदार होता दिख रहा है। कांग्रेस ने एक पुराने भाजपाई पूर्व विधायक को अपनी तरफ कर लिया है। पटना जिले की जिस बिक्रम विधानसभा सीट के कांग्रेसी विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने भाजपा का दामन थामा, उसी सीट से कई बार विधायक रह चुके भाजपाई दिग्गज अनिल कुमार कांग्रेस के साथ जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें