फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल आ रहे पटना; भाजपा ने चौक-चौराहे पर स्वागत की ऐसी तैयारी रखी है!

Fri, 17 Jan 2025 02:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राहुल गांधी शनिवार दोपहर 12 बजे पटना के बापू सभागार पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम हैं। यहां करीब दो घंटे रुकने के बाद वह कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
इन पोस्टरों को भाजपा नेता शैलेश महाजन ने लगाया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में नंबर वन के नेता और वरीय सांसद राहुल गांधी शनिवार को पटना आ रहे हैं। इसको लेकर पटना में सियासत शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगा दिया है। इसमें राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कुछ टिप्पणियां लिखी गई है। भाजपा नेता शैलेश महाजन की ओर से लगाए गए एक पोस्टर में लिखा है कि राहुल गांधी ने बयान दिया था कि हिन्दू हिंसक होता है। यह बात मैं हिन्दू भाइयो को याद दिलाना चाहता हूं। वहीं दूसरे पोस्टर में शैलेश महाजन ने लिखा कि कांग्रेस नेता की भांजी ने ही सीताराम केसरी को बेइज्जत कर पद से हटाया था। यह बात भी आप सभी को याद दिला दूं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- राहुल गांधी के बिहार आगमन से बौखला गए भाजपा वाले
बता दें कि राहुल गांधी शनिवार दोपहर 12 बजे पटना के बापू सभागार पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम हैं। यहां करीब दो घंटे रुकने के बाद वह कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।  कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बताया कि शनिवर बिहार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी आ रहे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे राज्य से कांग्रेसी इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कांग्रेसी इस कार्यक्रम में नजर आ सकते हैं। वहीं भाजपा के पोस्टर वाले सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी के बिहार दौरान से भाजपा वाले बैखला गए हैं। इसलिए इस तरह की पोस्टर लगा रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें