परिवाद दायर करने वाले मुकेश चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
जानिए, राहुल गांधी ने क्या बयान दिया था?
दिल्ली में 15 जनवरी को कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने अपने संबोधित में कहा कि यदि आप मानते हैं कि हम
भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं। तो आप समझ नहीं पा रहे कि क्या चल रहा है। यह दो विचारों के बीच लड़ाई है। एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है। दूसरी तरफ RSS का विचार है जो इसके उलट है। उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम केवल भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि भारतीय राज व्यवस्था से भी लड़ रहे हैं।
जेपी नड्ड बोले- कांग्रेस का घिनौना सच किसी से छिपा नहीं
इधर, राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का घिनौना सच किसी से छिपा नहीं है। अब उनके अपने नेता ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया है। मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही जो देश जानता है कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है। जो भारत को बदनाम करना चाहते हैं।