फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सदर अस्पताल में यूरिन बैग की जगह लगा दी कोल्ड ड्रिंक की बोतल, लोगों ने कहा- जान के साथ खिलवाड़ हो रहा

Wed, 09 Aug 2023 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती वृद्ध को स्वास्थ्य कर्मियों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल यूरिन निकलने वाले रास्ते में लगा दिया। किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। 
विज्ञापन
यूरिन बैग की जगह लगा दी कोल्ड ड्रिंक की बोतल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को यूरिन बैग की जगह स्वास्थ्य कर्मियों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगा दी। अब इस घटना का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगाना, यह दिखाता है कि सरकारी अस्पताल में किस तरह मरीज की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन


 
 
रेलवे ट्रैक से घायल अवस्था में मिले थे वृद्ध, रेल पुलिस ने भर्ती करवाया
बताया जा रहा है कि झाझा रेल पुलिस ने मंगलवार की रात रेलवे ट्रैक से घायल अवस्था में एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध को बरामद किया था। इसके बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती वृद्ध को स्वास्थ्य कर्मियों ने यूरिन बैग के अभाव में कोल्ड ड्रिंक की बोतल यूरिन निकलने वाले रास्ते में लगा दी गई। किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। फोटो और वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।

प्रबंधक बोले- स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
मामले में अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय ने बताया कि यूरिन बैग कई दिनों से अस्पताल के स्टॉक में खत्म हो गई थी। लेकिन, यूरिन बैग की जगह पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगाना यह गंभीर मामला है। मामले की जांच कर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जमुई की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से छिपी नहीं
लोगों का कहना है कि जिला स्वास्थ्य विभाग, सदर अस्पताल में पूरी व्यवस्था की बात करती रहती है। लेकिन, यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक का बोतल यूरिन के रास्ते में लगाने पर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों का कहना है कि जमुई की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से छिपी हुई नहीं है। सदर अस्पताल में हर दिन किसी ने किसी मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चर्चा में रहती है। लेकिन यूरिन के रास्ते में कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगाना एक गंभीर बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें