मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा सहित अन्य लोग लंदन में।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन लगातार जारी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंदन की यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री लंदन के साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया और वहां की विशिष्टताओं की जानकारी ली। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को इसी के अनुरुप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।