जदयू कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
पुनाईचक पार्क में भी समारोह, मुख्यमंत्री और राज्यपाल हुए शामिल
इससे पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शूरवीर दानवीर भामा शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।