फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : बिहार में बड़ा सड़क हादसा, मासूम सहित तीन लोगों की मौत; नहीं हो पाई शव की पहचान

Tue, 25 Mar 2025 11:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार मार दी। इस भीषण टक्कर में ऑटो के परख्च्चे उड़ गए है। इस बड़े हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाइवे स्थित नरसारा चौक पर एक तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक आठ वर्षीय बच्चा सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना विशनपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही विशनपुर थाना की पुलिस तीनो शवों को पोस्टमोर्टम  के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हैं, जिसमें एक की हालत काफी गंभीर है। मृतकों में एक ऑटो चालक राजेश साह है, जबकि बाकी दो मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : जदयू ने उठाया सवाल, पूछा- तेजस्वी के इफ्तार पार्टी में हथियार वाला युवक कौन था

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम दरभंगा समस्तीपुर स्टेट हाइवे पर नरसारा चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में ऑटो के परख्च्चे उड़ गए है। इस बड़े हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। घायलों में मोरो थाना क्षेत्र के रहनेवाले छोटेलाल की स्थिति काफी गंभीर है। वहीं घायलों में तारालाही निवासी लाल मोहम्मद के पुत्र मो. अखबार(36), समस्तीपुर जिला के चकमहेसी थाना क्षेत्र निवासी गौरव चौधरी की पुत्री दिव्या (21) और मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी छोटे लाल ठाकुर(65) शामिल हैं। इनमें  छोटे लाल का स्थिति गंभीर है। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में पड़े आठ वर्षीय बच्चे और एक युवक (30) के शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।


घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी अवधेश कुमार डीएमसीएच पहुँचकर घायलों हाल जाना और घटना की जानकारी ली। वही बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन मृतकों में एक की पहचान कर ली गई है। वहीं एक आठ वर्ष के बच्चे और एक युवक के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें