Accident Today : घर के सामने बच्चा खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार से गुजर रहे पिकअप ने बच्चे को कुचल दिया, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अब पुलिस ममले को रफा-दफा करने में लगी हुई है।
वैशाली में दरवाजे पर खेलने के दौरान पिकअप की ठोकर से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना महिसौर थाना क्षेत्र के महिपुरा की है। मृतक की पहचान स्थानीय किशन कुमार के दो साल के पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पिकअप ने बच्चे को घर के आगे रौंद दिया
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवराज अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया, जिसमें मासूम की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक और पिकअप को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पिकअप को पकड़ लिया। लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। युवराज दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महिसौर थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।
पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का लगाया आरोप
घटना के संबंध में महिसौर थाना प्रभारी से पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है, जबकि परिजनों का आरोप है कि थानाध्यक्ष आवेदन नहीं ले रहा है। परिजनों ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष मामले को मैनेज करेंमें लगा हुआ है। पुलिस चालक को रुपया लेकर छोड़ना चाहती है। परिजनों कई बार गुहार लगाने के बाद भी आवेदन नहीं लिया जा रहा है। इधर सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को पुलिस ने सौंप दिया है। वही इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।