Patna Police: हादसे के बाद स्थानीय लोग वहां दौड़ पड़े। क्षतिग्रस्त कार को घेर लिया और हंगामा करने लगे। इसी बीच कार चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पटना में तेज रफ्तार कार ने बीच बाजार में पांच लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के नंदगांव मेन रोड की है। बताया जा रहा है कि देर शाम नंदगांव मेन रोड में अचानक एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में आई। जब लोग संभल पाते तब तक साइकिल सवार समेत पांच लोगों को कुचल दिया। कार सवार भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन ठेला से चक्कर लगने के बाद उसकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसलिए गाड़ी रुक गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को लोगों ने घेर लिया
हादसे के बाद बाजार के लोग वहां दौड़ पड़े। क्षतिग्रस्त कार को घेर लिया और हंगामा करने लगे। इसी बीच कार चालक ने भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, लोगों स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अब इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग कार चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।