फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गांधी सेतु पर चलती बस में आग लगने से हड़कंप, यात्रियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान; एक लेन जाम

Sat, 11 Jan 2025 11:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Mahatma Gandhi Setu: गांधी महासेतु के पिलर नंबर 14 और 15 नंबर के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लगी तो हड़कंप मच गया। बस में बैठे कई यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना और वैशाली जिले के बीच गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी महासेतु पर चलती बस में आग लग गई। शनिवार सुबह सवा 11 बजे गांधी महासेतु के पिलर नंबर 14 और 15 नंबर के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लगी तो हड़कंप मच गया। बस में बैठे कई यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई तो कई यात्रियों को यातायात पुलिस ने बाहर निकाला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। हादसे के बाद पुल की एक लेन पर सड़क जाम है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तक तक पूरी बस जलकर चुकी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महात्मा गांधी सेतु पर लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आग लगने के बाद सभी यात्री बाल बाल बच गए। कोई भी हताहत नहीं हुआ है। गंगा ब्रिज पुलिस ने जले हुए बस को जब्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 14 के पास पटना के तरफ जा रहे यात्री बस में अचानक आग लग गई थी। इसके बाद महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल ही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें