Saharsa News: मामूली सी बात पर भाइयों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों के बीच भिड़ंत हो गई। इसी बीच अचानक एक ने दूसरे की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में मुर्गी के बच्चे को लेकर एक भाई ने अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय चंदन कुमार को चाकूमार कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के पतरघट वार्ड सात की है। एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई को चाकू गोद कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत हो गई। मृतक युवक चंदन कुमार शादीशुदा है और उसे तीन बच्चे भी है।
विज्ञापन
चाकू से गोदकर बुरी तरह से जख़्मी कर दिया
परिजनों ने बताया कि उसका चचेरा भाई राजा मुर्गी का बच्चा (चूजा) खरीदकर लाया था। इसका राजा ने विरोध किया और कहा कि जब अपने घर में मुर्गी सब नहीं आता है तो क्यों लेकर चले आए। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद राजा ने पास में रखे चाकू से अपने चचेरे भाई को चाकू से गोदकर बुरी तरह से जख़्मी कर दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
घटना के बाद परिजनों ने जख़्मी को इलाज के लिए पतरघट पीएचसी ले गया। चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि 12 मार्च को राजा के बहन की शादी हुई थी। इसमें सभी मिलजुल कर शादी संपन्न कराया था। अचानक यह क्या हो गया? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।