फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Teacher : बिहार में शिक्षक भर्ती का एडमिट कार्ड अपलोड; सुबह से अभ्यर्थी कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 01 Dec 2023 08:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC TRE 2.0 admit card : बिहार लोक सेवा आयोग के दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रकिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 2 दिसंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी के अपर सचिव सह परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में ली जाने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 2 दिसंबर से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा केंद्र के कोड की विस्तृत जानकारी 5 दिसंबर को उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षक पद पर 7 लाख 32 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन अप्लाई किया है। आयोग 7 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक परीक्षा लेगी। यहां क्लिक कर जानें सारी जानकारी। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें