बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर से 72वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीखा को आगे खिसका दिया है। यानी जो परीक्षा आगामी 25 अक्तूबर को होने वाली है, वह अब नहीं होगी। बिहार लोक सेवा आयोग के सूत्रों ने बुधवार दोपहर यह जानकारी दी है कि 25 अक्तूबर को होनी वाली 72वीं पीटी परीक्षा नहीं ली जाएगी। अब बदलाव से कई अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उनका है कि तीन महीने के अंदर दूसरी बार आयोग ने तारीख को आगे खिसका दिया है। इसमें हमलोगों की क्या गलती है। इससे पहले 26 जुलाई को तारीख तय की गई थी लेकिन उस समय भी परीक्षा की तारीख खिसका दी गई। अब 25 अक्तूबर को भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। यह तो अन्याय है। आयोग को ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने तारीख खिसकने से राहत की सांस भी ली है। उन्हें तैयारी का अधिक समय मिल गया।
क्यों नहीं ली जाएगी 25 अक्तूबर को परीक्षा
सूत्रों की मानें तो बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई 15 सितंबर से नौ अक्तूबर तक छुट्टी में हैं। उनकी जगह सीनियर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को प्रभार सौंपा गया है। आगामी परीक्षा को लेकर आयोग पूरी तरह तैयार नहीं है। परमान रवि मनु भाई के आने के बाद वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही आगामी परीक्षा पर निर्णय होगा। हालांकि, बीपीएससी की ओर से इस मामले में अब तक कुछ भी साफ नहीं कहा गया है। परीक्षा की तारीक्ष आगे बढ़ाने का कारण भी नहीं बताया गया है। हालांकि, आयोग ने यह जरूर कहा कि 72वीं पीटी परीक्षा जल्द से जल्द लेने की तैयारी चल रही है। कुछ ही दिनों में नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
बीपीएससी 72वीं परीक्षा में कितनी रिक्तियां भरी जाएंगी?
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएसएसी) ने पांच मई 2026 को आधिकारिक तौर पर बीपीएससी 72वीं सीसीई का नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के साथ 1230 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिन्हें अब संशोधित करके 1186 कर दिया गया है। मूल संख्या से कुल 44 रिक्तियां कम की गई हैं।