फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result : किडनी ले लो, रिजल्ट दे दो... अब बीपीएससी के बाहर इस मांग के साथ आंदोलन, जानें क्या है माजरा

Wed, 01 Nov 2023 12:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : किडनी ले लो रिजल्ट दे दो...हमारे रिजल्ट पर भी कृपा दृष्टि करो...बीपीएसएसी निकालने के बाद भी बेरोजगार हैं, यह सरकार का चमत्कार है- ऐसे तख्तियों के साथ बुधवार को बीपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने आयोग के गेट पर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बीपीएससी ऑफिस के बाहर हंगामा करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने जब से शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की है, तब से अभ्यर्थी किसी न किसी नए मांगों को लेकर हंगामा करते आ रहे हैं। बुधवार को फिर से अभ्यर्थी बीपीएससी ऑफिस के बाहर पहुंच गए और नौकरी देने की मांग लेकर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि कटऑफ से ज्यादा नंबर आने पर हमलोगों का रिजल्ट नहीं आया। बिहार सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। अभ्यर्थी अपने हाथ में तख्तियों को लेकर नारेबाजी करने लगे। वह कह रहे हैं कि किडनी ले लो रिजल्ट दे दो...हमारे रिजल्ट पर भी कृपा दृष्टि करो...बीपीएसएसी निकालने के बाद भी बेरोजगार हैं, यह सरकार का चमत्कार है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें