बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 475 पदों पर बीपीएससी में रिजल्ट जारी किया है। मुख्य परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह सभी अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। बीपीएससी के अनुसार, 69वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए है। अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपका रिजल्ट देख सकते हैं। बीपीएससी ने कहा कि अक्टूबर महीने की समाप्ति तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद रिजल्ट तैयार होते ही जारी कर दिया गया।
संबंधित वीडियो
जानिए कौन हैं टॉप 10 में शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में सबसे ऊपर उज्जवल कुमार उपकार का नाम है। बाकी के नामों में सर्वेश कुमार, शिवम तिवारी, पवन कुमार, विनीत आनंद, क्रांति कुमारी, संदीप कुमार सिंह, राजन भारती, चंदन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। कौन हैं टॉप-10 में, यह देखने के लिए
यहां करें क्लिक
जानिए किस पद पर कितने अभ्यर्थी हुए चयनित
एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभिन्न सेवाओं के कुल 475 पदों के लिए 31 अगस्त 2024 को मुख्य (लिखित) परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया था। उस प्रकाशित परीक्षाफल में शामिल कुल 1295 उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 11 सितंबर से 19 सितंबर तक और साक्षात्कार 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोग कार्यालय में संपन्न कराया गया। अब परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है।
एकीकृत 69 में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पदों की संख्या 362 थी, जिसमें 1005 सफल उम्मीदवार थे। साक्षात्कार के लिए 972 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। अंतिम रूप से 361 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद के लिए पदों की कुल संख्या 10 थी, जिसमें सफल उम्मीदवारों की संख्या 27 रही। साक्षात्कार के लिए 26 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें अंतिम रूप से 10 उम्मीदवार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद के लिए चयनित हुए। पूरी सूची देखने के लिए
यहां क्लिक करें।
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष के लिए पदों की कुल संख्या 100 थी, जिसमें सफल उम्मीदवारों की संख्या 262 रही। साक्षात्कार के लिए 253 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और अंतिम रूप से 98 उम्मीदवार वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष पद के लिए चयनित हुए। पूरी सूची के लिए
यहां क्लिक करें।
पुलिस उपाध्यक्ष परिचालन एवं उपाधीक्षक तकनीकी के लिए पदों की संख्या तीन थी, जिसमें सिर्फ एक ही अभ्यर्थी सफल हुए। अंततः उस पद पर चयन हुआ। जानिए कौन हैं सफल अभ्यर्थी,
यहां क्लिक करें।