फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : अवैध क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचे लोग; कई ट्रेन हुई प्रभावित

Fri, 28 Feb 2025 11:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Train Accident : रेलवे क्रॉसिंग पर लोग पार कर रहे थे। उसी समय एक बोलेरो भी रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजर रही थी। तभी अचानक वहां ट्रेन आ गई।  आननफानन में गाड़ी में सवार लोग गाड़ी छोड़कर कूद-कूदकर भागने लगे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे रेलवे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अवैध रूप से बनाई गई रेलवे क्रॉसिंग पर बोलेरो पटरी पर फंस गई, तभी अचानक वहां ट्रेन आ गई। आननफानन में गाड़ी में स्वर लोग गाड़ी से कूदकर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बोलेरो ट्रेन की चपेट में आ गया।  मामला बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड अंतर्गत बिहार शरीफ रेलवे जंक्शन और पावापुरी स्टेशन हाल्ट के समीप स्थित  लंगड़ी विगहा गांव के पास की है। घटना के बाद रेल मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

विज्ञापन


गाड़ी छोड़ भागे लोग 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और रेलवे के वरीय अधिकारी भी  घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल  पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बोलेरो में सवार जो लोग थे, सभी  घटनास्थल से फरार हो गए।

यह ट्रेने हुई प्रभावित 
बिहार शरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने घटना के संबंध में बताया कि अवैध रूप से ट्रैक पार करने के दौरान इंजन में बोलेरो फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और सभी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। जीआरपी और आरपीएफ भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। राजीव रंजन ने बताया कि इस घटना से वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन और मालगाड़ी प्रभावित हुई हैं। बिहार शरीफ जंक्शन के प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध क्रॉसिंग को बनाया है। इसी वजह से यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने कई बार लंगड़ी विगहा गांव के पास बनी इस अवैध क्रॉसिंग को बंद करने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें