समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहा रहुआ पूर्वी गांव के वार्ड चार मोहल्ला में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई, जो राजदेव सहनी का पुत्र है। इस घटना ने परिवार के सदस्यों में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि राहुल का तिलक समारोह सोमवार शाम को ही संपन्न हुआ था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, राहुल तमिलनाडु में मजदूरी करता था और वह रविवार सुबह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था। सोमवार शाम को दरभंगा बहेरी के एक परिवार ने उसकी शादी के लिए तिलक चढ़ाया। राहुल की मां ने बताया कि राहुल शाम को घूमने के लिए निकला था, लेकिन रात करीब आठ बजे वापस लौटने के बाद किसी फोन कॉल पर फिर से बाहर गया और तब से वह गायब था।
बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला शव
परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की थी कि तभी उन्हें सूचना मिली कि राहुल का शव घर के पास स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ है। जब परिवार ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो पाया कि राहुल का एक पैर पेड़ से फंसा हुआ था और उसका सिर भी पेड़ की डाली में उलझा हुआ था। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि यह हत्या के बाद शव को आत्महत्या के रूप में दिखाने के लिए यहां रखा गया है।
शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों का आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही आवेदन मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
गया टाउन विधानसभा सीट का 'चक्का जाम' बना मुद्दा; सत्ता का संग्राम में कहां फंसे मंत्री प्रेम कुमार?