पुलिस के अनुसार, गंगा नदी में नाव हादसा हुआ है। नाव पर सवार यात्रियों को आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन कुछ बच्चे अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम की मदद से इनकी तलाश चल रही है।
बिहार के कटिहार जिले में बड़ा नाव हादसा हुआ है। मनिहारी ब्लाॅक के हाटकोला गांव के पास गंगा नदी में 12 लोगों से भरी नाव पलट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थनीय लोगों की मदद से किसी तरह 10 लोगों को बाहर निकाल लिया। वहीं दो बच्चे लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई। इनकी पहचान दिलारपुर निवासी लवली और नेहा कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
पुलिस के अनुसार, गंगा नदी में नाव हादसा हुआ है। नाव पर सवार यात्रियों को आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन कुछ लोग अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और लापता लोगों की खोजबीन जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी मनोज कुमार, सीओ निहारिका, पेक्स अध्यक्ष ललन यादव और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
बच्चों की तलाश में छापेमारी चल रही
नदी से बचकर बाहर निकले यात्री ने बताया कि नाव में एक बड़ा छेद हो गया था। इससे पानी रिसकर अंदर आ रहा था। जब तक नाविक नाव से पानी बाहर निकाल पाता, तब तक हादसा हो गया। विधायक ने कहा कि लापता बच्चों की तलाश में छापेमारी चल रही है।