जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की सेना पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। बुधवार को हवाई हमले होने की स्थिति में खुद का बचाव करने की तैयारी के लिए दिन में मॉक ड्रिल किया गया और शाम 7 बजे ब्लैक आउट किया गया। 6 बजकर 58 मिनट पर सायरन बजने शुरू हुए। सायरन बजते ही शहर की बिजली काट दी गई। 7 बजकर 10 मिनट तक बिजली कटी रही। गाड़ियों की रफ़्तार धीमी हो गई। कहीं -कहीं लाइट जलते रहे, लेकिन फिर कुछ देर में वह लाइट भी बंद हो गई। गंगा पथ पर रोड स्ट्रीट लाइट को भी बंद कर दिया गया था।
यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद नीतीश ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा? तेजस्वी भी खुश
पटना में 80 जगहों पर बजाए गये सायरन
पटना में 80 जगहों पर सायरन बजाए गये, जिसमें हाइकोर्ट, डाकबंगला चौराहा, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, कारगिल चौक, पटना सिटी चौक, दानापुर रेलवे स्टेशन, एम्स फुलवारीशरीफ, 70 फीट, संत माइकल स्कूल के पास, नासरीगंज, रोड, राजीवनगर, एलसीटी घाट, आशियाना गोलंबर, ,शेखपुरा मोड़, जगदेव पथ, दानापुर चौराहा, जीरो माइल, फुलवारीशरीफ गोलंबर और सगुना मोड़ शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें -/Bihar News : पटना एयरपोर्ट की उड़ान रद्द, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
लगने लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
पूर्णिया में 7 बजे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। सभी ने बाइक और मोबाइल की लाइट तक बुझा दी। खुद को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाने के लिए शहर के आर एन साह चौक पर सैकड़ों लोग जुट गए। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। गृह मंत्रालय ने इन इलाकों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर सूची में डाला था। सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। पूर्णिया को कैटगरी-2 में रखा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है।