फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'राहुल गांधी का मिशन फेल तो खरगे आए, मगर भूल गए कि बिहार में हैं'; बिहार भाजपा अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा

Sun, 20 Apr 2025 05:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार पहुंचे और एनडीए पर जमकर बोला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमले किये। अब भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी पलटवार किया है।
विज्ञापन
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एनडीए पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। उनके बयानबाजी के बाद बिहार की राजनीतिक सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढिये -Bihar: मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे बक्सर, कहा- पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ किये गये बयानबाजी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने  सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले राहुल गांधी बिहार आए थे। उस समय उन्होंने अपने मीडिया ब्वॉय कन्हैया कुमार को 'पलायन रोको यात्रा' के लिए नियुक्त किया था। लेकिन, यह प्रयास सफल नहीं हुआ। फिर राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा, जो भूल गए कि वह बिहार में हैं। वह अभी भी दिल्ली के मुद्दों को यहां उठा रहे हैं।
विज्ञापन


दिलीप जायसवाल ने खरगे को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को यह ध्यान रखना चाहिए कि हमने बिहार में सड़क और राजमार्गों के लिए घोषित 1.5 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत तीन लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। दिलीप जायसवाल ने इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर लालू यादव का परिवार अपने चारा घोटाले का पैसा वापस कर दे, तो उन्हें बिहार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : जदयू के दफ्तर में अब यह किसने कहा- भाजपा ने लोजपा का चेहरा रखकर साजिश रची थी

बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार के विकास के लिए नहीं, बल्कि केवल कुर्सी के लिए है। मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक बार इंडिया गठबंधन की गोद में आते हैं। फिर कुछ दिन गुजारने के बाद उन्हें लगा कि भाजपा की सरकार बनने वाली है तो वह इधर से उधर चले जाते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि  यह देश के लिए सही नहीं। वह गरीब, किसान, अछूत, पिछड़ा और अति पिछड़ा को बर्बाद करने लिए  इधर से उधर जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें