फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : संजय पासवान ने नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- वह नहीं होते तो भाजपा जीरो पर आउट होती

Thu, 27 Jun 2024 01:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : भाजपा कोटे से राज्यसभा जाने वालों की कतार में कुछ दिन पहले तक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। संजय पासवान के अनुसार अगर नीतीश कुमार साथ नहीं होते तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने यह कह कर हंगामा मचा दिया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। संजय पासवान ने एक कार्यक्रम के दौरान सभा के संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि इस बात में सच्चाई है।  साथ ही उन्होंने जन स्वराज के और चर्चित राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भी जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी ताकत बढ़ती जा रही है, हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। संजय पासवान के इस बयान को पार्टी लाइन से अलग माना जा रहा है और यही कारण है कि उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें